दिनांक 03-07-2022 को क्षेत्रीय शाखा कोटद्वार-भावर की कार्यकारिणी के भूतपूर्व प्रधान श्री गोविन्द सिंह पंवार जी की अध्यक्षता में समय सुबह 9:00 बजे से स्थान गोविंद पैलेस, निकट स्व० श्री रायसिंह राजकीय चिकित्सालय, झण्डीचौड़, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड पर एक आम बैठक आयोजित की गई हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों व संस्था की केन्द्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मंडल ने सर्व सहमति से क्षेत्रीय शाखा कोटद्वार-भावर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया जो निम्नलिखित है:-
प्रधान-श्री हरेन्द्र सिंह विष्ट
उपप्रधान- श्री भाष्कर सिंह नेगी
सचिव- श्री विनोद सिंह रावत
कोषाध्यक्ष- श्री सुभाष सिंह गुसांईं
सहसचिव- श्री देवेन्द्र सिंह नेगी
प्रचार मंत्री- श्री सतीश सिंह रावत
एवम् कार्यकारी सदस्यगण:
श्री गजेय सिंह रावत
श्री सुरेश सिंह रावत
श्री राजेन्द्र सिंह बिलवाल
श्री यशपाल सिंह गुसांईं
श्री आनंदसिंह नेगी
श्री प्रेमसिंह जी व श्री सूरज सिंह।
दिनांक 19 सितम्बर, 2021 को गढ़वाल राजपूत सभा (पंजी), दिल्ली की वार्षिक आम सभा संस्था के निवर्तमान प्रधान श्री चंद्रसिंह रावत जी की अध्यक्षता में स्थान गांधी शांति प्रतिष्ठान, 221-223, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली-110002 में आयोजित की गई।
आम सभा में उपस्थित सदस्यों की उपस्थिति में संस्था द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट व श्री सुनील सिंह नेगी, एडवोकेट के संयुक्त संचालन में वर्ष 2021-22 हेतु संस्था की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया एवम् निर्वाचित पदाधिकारियों के परामर्श व अनुमोदन से कार्यकारिणी के सदस्यों को मनोनीत किया गया।
संस्था की नवीन कार्यकारिणी निम्न प्रकार से हैः-
- प्रधान- श्री सत्येन्द्र सिंह विलवाल
- महामंत्री- श्री रायसिंह भण्डारी
- उपप्रधान- श्री सतीश नेगी
- कोषाध्यक्ष- श्री हरजीत सिंह गुसांईं
- निरीक्षक-श्री भुपेन्द्र सिंह विष्ट
- प्रचार मंत्री- श्री रविन्द्र सिंह गुसांईं
- मंत्री-श्री प्रीतम सिंह नेगी
सदस्यगण
- श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट
- श्री चंद्र सिंह रावत
- श्री देवव्रत सिंह चौहान
- श्री हरीश गुसांईं
- श्री उत्तम सिंह रावत
- श्री प्रदीप सिंह रावत
- श्री देवेन्द्र सिंह विष्ट व श्री दीपक गुसांईं
तत्पश्चात निवर्तमान प्रधान श्री चंद्र सिंह रावत जी ने नवनिर्वाचित प्रधान श्री सत्येन्द्र सिंह विलवाल जी को कार्यभार सौंपते हुए उनका अभिवादन किया व नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवम् कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित उपप्रधान श्री सतीश नेगी जी ने निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को डायरी व पैन भेंटकर सम्मानित किया। श्री भुपेन्द्र सिंह विष्ट जी ने संस्था के कार्य करने के लिए महामंत्री जी को लेखन सामग्री (पेपर शीट, पंचिंग मशीनें, स्टेप्लर इत्यादि) भेंट की।
महामंत्री श्री रायसिंह भण्डारी जी ने सभा मे उपस्थित सदस्यों को संस्था की उप्लब्धियों के विषय में अवगत कराया व संस्था की नवनिर्मित वेबसाइटः www.garhwalrajputsabha.in की घोषणा की।
